पादरू उपखंड में करंट लगने से घायल हुए कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डिस्कॉम कर्मचारी रविवार को तीसरे दिन भी धरने पर रहे। इससे जिलेभर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। डिस्कॉम अधिकारियों ने एक बारगी कनिष्ठ अभियंता को एपीओ करने की बात कही, लेकिन बाद में इससे भी मुकर गए।
इसके चलते डिस्कॉम कर्मचारी रविवार शाम कलेक्टर मधुसूदन शर्मा से मिले और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। कलेक्टर ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता गोपाराम सिरवी से प्रगति रिपोर्ट मांगने के साथ ही जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई होगी। कर्मचारियों
की मुख्य मांग दोषी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें निलंबित करें। जांच कमेटी पीड़ित कर्मचारी जसवंत गुर्जर के बयान लेने जयपुर अस्पताल पहुंची।
बाड़मेर. रविवार को विभाग कार्यालय में के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ मिडिया कवरेज
रिपोर्ट -छैलसिंह राजपुरोहित पाऊ
No comments:
Post a Comment