कलेक्टर मधुसूदन शर्मा के अध्यक्षता मे गाँव , पादरू एवं मिठौड़ा ग्राम पंचायत में आज रात्रि चौपाल लगी।
शर्मा ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल में संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणाें की समस्याओं एवं अभियोग का मौके पर ही समाधान करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काॅम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकाें को उपस्थित रहे। संबंधित तहसीलदार प्रधान उप प्रधान विधायक पदकारी उपस्थित रहे
चौपाल में प्रत्येक ग्रामवार विभिन्न प्रकार कि समस्याओं पर चर्चा की गई। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल में जनसुनवाई आयोजित हुई। कलेक्टर के रात्रि चौपाल में प्रस्तुत की जाने वाली शिकायताें एवं समस्याओं की मॉनीटरिंग उपखंड अधिकारी के निर्देशन में निवारण किए । इसके लिए संबंधित एसडीएम को निर्धारित प्रपत्र में रजिस्टर तैयार करने एवं कलेक्टर के पहुंचने से पहले नायब तहसीलदार स्तर के अधिकार
द्वारा प्रार्र्थी के विवरण की पूर्ति करवा कर प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर रजिस्टर की क्रम संख्या ओर मोबाइल नवम्बर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रमांक के अनुसार कलेक्टर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। संबंधित अधिकारियाें को प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ सोशल मिडिया कवरेज
No comments:
Post a Comment