बालोतरा
ब्रह्मधाम आसोतरा
ब्रह्मा मंदिर के पास अस्थायी हेलीपेड पर राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, विधायकों व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। राजे 1.08 बजे ब्रह्मधाम मंदिर आसोतरा पहुंची। यहां पर ब्रह्मा मंदिर में दर्शन-पूजन किए। गादीपति संत श्री तुलसाराम जी महाराज के साथ संत श्री चेतनानंद से आशीर्वाद लिया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री का चुनरी ओढ़ा व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कोई भी बड़ा काम करने से पहले संत-महात्माओं से आशीर्वाद अवश्य लेती हूं। संतों के आशीर्वाद से मुझे प्रदेश का विकास करने की शक्ति मिलती है। पिछली बार भी मैंने गादीपति तुलसाराम का आशीर्वाद दिया, जिसकी बदौलत पांच सालों में प्रदेश ने प्रगति की।
गुप्त मंत्रणा- गादीपति से आशीर्वाद लेने के बाद राजपुरोहित समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान राजपुरोहित समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही और जोधपुर में समाज के प्रबल दावेदारों को टिकट देने की मांग रखी। मांग पत्र में विधानसभा वार राजपुरोहित समाज व अन्य ब्राह्मण समाज के मतदाताओं की संख्या का भी जिक्र था। इसके अलावा बाड़मेर जिले के शिव, पचपदरा व सिवाना विधानसभा क्षेत्र समाज के दावेदारों को टिकट में प्राथमिकता देने की बातों का जिक्र उलेख किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी व आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित मौजूद थे। ब्रह्मधाम ट्रस्ट कोषाध्यक्ष रामलाल जी राजपुरोहित, गिरधारीसिंह राजपुरोहित, डाउसिंह इन्द्राणा, वालसिंह, जोगराजसिंह जुडिय़ा, बाबूसिंह सिलोर, भंवरसिंह कनाना समेत राजपुरोहित के समाज के लोग मौजूद थे।
आसोतरा: राजपुरोहित ब्राह्मण समाज की महापंचायत आसोतरा धाम में, 'चुनावों से पहले यहीं होता आया है सत श्री तुलछाराम महाराज की गाद्दीपती पर राजपुरोहित समाज एव ब्राह्मणों का पूरा विश्वास है पूरे देश भर में 42 लाख आबादी का दावा, 'अकेले बाड़मेर में करीब 86 हजार राजपुरोहित ब्राह्मण', bjp का पारंपरागत वोट माना जाता है
No comments:
Post a Comment