बीकानेर
देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले वीर सेनापति जगराम जी राजपुरोहित का जीवन प्रेरक है। वे वीरता, संत परंपरा और देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ऐसे वीर थे जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर हम अपने देश के विकास में अपना योगदान दे सकते है।
बीकानेर रियासत के पूर्व सेनापति वीर जगराम जी राजपुरोहित की 278 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के गणमान्यजनों ने जूनागढ़ स्थित उनके स्मारक स्थल पर नमन करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने व्यक्त किए। वीर जगरामजी की पुण्यतिथि के मौके पर स्मारक स्थल पर वंदन करते हुए रामेश्वरानंद महाराज, ब्रिगेडियर जगमाल सिंह, सत्यप्रकाश आचार्य, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, जानकी नारायण श्रीमाली, हिंगलाजदान रतनू, बीएसएफ कमाडेंट परशुराम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आयोजित समारोह के दौरान राजपूत सभा संस्था के अध्यक्ष गुमानसिंह ने उनके जीवन और कर्तव्य परायणता से सीख लेने की बात कही। समारोह के दौरान शिखा राजपुरोहित और हेमशिखा राजपुरोहित का सम्मान किया गया। समारोह का संचालन करते हुए किशोर सिंह राजपुरोहित ने वीर जगरामजी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
इससे पूर्व स्मारक स्थल पर शांतिपाठ, पूजन और अभिषेक के साथ ही यज्ञ और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर पं.सोहन महाराज, शिवभगवान, अखेसिंह, जेठूसिंह, दुर्गादत्त सिंह, जसवंतसिंह, सुखदेव जोशी, नरपत सिंह, सुरजाराम, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
में जगराम जी राजपुरोहित की समाधि पर किया शृंगार।
No comments:
Post a Comment