Search This Blog

Sunday, 5 March 2017

खारे पानी में लहलहा दी राजपुरोहित ने अमेरिका की खेती किनोवा

मारवाड़ की धरा पर दक्षिण अमेरिका की फसल किनोवा की खेती कर पुनायता के किसान ओमप्रकाश राजपुरोहित ने किसानो के लिए एक नई रह प्रशस्त की है । इसमें प्रोटीन के साथ ही कार्बोहायड्रेट व् विटामिन भरपूर मात्रा में होता है ।
के वी के के कृषि वैज्ञानिको के साथ ही सेकड़ो किसान इस नई फसल को देखने पहुचे ।इस दौरान कृषि वेज्ञानिको ने उपस्थित अन्य किसानो को भी नवाचार की सलाह दी व किनोवा की फसल उगाने के बारे में जानकारी दी ।केवीके के अध्यक्ष डॉ.धीरज सिंह ने बताया की यह फसल कम पानी खारे पानी व खारी मिटटी में भी अनुकूल है । खासबात ये है की इसमें प्रोटीन के साथ ही कार्बोहायड्रेट व् विटामिन भरपूर मात्रा में होता है । इस दौरान कृषि विभाग के सहायक निदेशक अशोक राजपुरोहित ने अपने विभाग द्वारा चलाये जानी वाली योजनाओ के बारे में जानकारी दी ।

पहले भी हो चुकी थी खेती किंनोवा की सीवाना में 

पहले भी सीवाना तहसील के पादरू,पाऊ,बावतरा,इटवाय आदि गावो में दो साल पहले किनोवा की सफल खेती की गयी थी मीठे पानी में  और काफी अच्छी पैदावार हुई किसानो को और काफी मांग भी रही किनोवा की हैदराबाद में ।

No comments:

Post a Comment