WhatsApp को ज्यादातर लोग सिर्फ टाइम पास का साधन मानते है पर अगर उसी WhatsApp से किसी की जिंदगी में कुछ बदलाव या सहयोग मिलता हो तो ऐसी ही एक खबर को लेके आ रहे है हम जुड़े रहिये राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ फेसबुक पेज से ।
संगठन में शक्ति होती है यह तो हमें सुना है लेकिन सोशल मीडिया पर किस तरह से हम संगठित होकर किसी कार्य को कर सकते हैं इसका एक उदाहरण आज हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं सिवाना क्षेत्र में राजपुरोहित समाज का एक WhatsApp ग्रुप है "राजनीतिक एकता परिषद " इस परिषद के सदस्यों ने मिलकर एक बहुत बड़ा कार्य को अंजाम दिया है । ग्रुप के एडमिन जितेंद्र सिंह सिवाना ने बताया कि गत वर्ष महिलावास गांव के छात्र कन्हैयालाल सुपुत्र हंजारी मल जी राजपुरोहित ने बाहरवीं कक्षा के कला वर्ग में 87 % अंक प्राप्त कर संपूर्ण तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया था । उस छात्र के पिता इस दुनिया में नहीं है ।उस छात्र का होंसला अफजाई एवं आर्थिक स्तर को देखते हुए उसकी मदद के लिऐ "राजनीतिक एकता परिषद" WhatsApp ग्रुप में एक मुहिम शुरु की गई थी कि उस छात्र की मदद के लिए हम अपनी इच्छा से कुछ राशि की घोषणा करें। जिसमें समाज बंधुओं ने अपनी इच्छा से राशि की घोषणा की जो कुल राशि 16801/- रुपये प्राप्त हुई। जो राजपुरोहित छात्रावास में छात्रों के वार्षिक उत्सव के अवसर पर छात्र की माता श्रीमती लीला देवी को महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री निर्मल दास जी महाराज के हाथों सुपुर्द की गई। इस अवसर पर राजनीतिक एकता परिषद के कई सदस्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment