जोधपुर। भारतीय अभियांत्रिकी सेवा (आईईएस) परीक्षा में फलौदी के गौरव राजपुरोहित ने देशभर की वरीयता सूची में अव्वल स्थान हासिल किया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर मंगलवार को घोषित परिणाम में गौरव ने पहले प्रयास में यह सफलता पाई है। फलौदी निवासी 22 वर्षीय गौरव राजपुरोहित ने 84 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। 16 वर्ष की आयु में ही प्रथम प्रयास में उसका आईआईटी में चयन हो गया। आईआईटी, दिल्ली से बी.टेक. (इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग) किया। गौरव ने सफलता का श्रेय माता व पिता गुमान सिंह राजपुरोहित (सेवानिवृत्त तहसीलदार) व आईआईटी दिल्ली की प्रो. भुवनेश्वरी को दिया है। गौरव के भाई हरिसिंह राजपुरोहित भी इंजीनियर हैं तथा हाल ही में रेलवे में कनिष्ठ अभियंता के पद पर चयन हुआ है। गौरव का कहना है कि वे किसी भी परिस्थिति में इंजीनियरिंग नहीं छोडऩा चाहते थे इसलिए, उन्होंने प्रशासनिक सेवा की बजाय आईईएस को चुना।
जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
संत श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज का जीवन परिचय स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज पूरा नाम : - सात श्री 1008 स्वामी आत्मानन्द सरस्वत...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...

No comments:
Post a Comment