बीकानेर। आखिल राजपुरोहित खेतेश्वर युवा संघ के तत्वावधान में चल रहे शिविर श्री संत तुलछाराम जी महाराज की प्रेरणा से डॉ.ध्यानारामजी महाराज के सान्निध्य में गुरुवार को श्री खेतेश्वर मंदिर खेतेश्वर बस्ती बीकानेर में एक दिवसीय “बालिका संस्कार प्रेरणा’ शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवचन देते हुए डॉ.ध्यानारामजी महाराज जी ने कहा कि राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ के उद्देश्यों प्रयासों से समाज के उन्नति के पथ पर अग्रसर होने की बात कही। साथ ही उन्होंने एक रुपया प्रतिदिन शिक्षा के लिए अंशदान देने का आह्वान भी समाज के लोगों से किया। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। व्याख्याता दुर्ग सिंह खारा बेड़ा जोधपुर ने “व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि पश्चिमी विचारधारा का त्याग कर हमें अपने धर्म और कर्म की रक्षा करनी होगी। उन्होंने संस्कार सीखने के उपकरण में बही करण और अंत:करण से जीवन को सुधारने पर भी जोर दिया। वक्ता सुशीला ओझा ने बालिकाओं में दायित्व बोध की भावना पर विचार व्यक्त किए। प्रभा भार्गव ने आदर्श दिनचर्या और समय का महत्व विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। चार सत्रों का संचालन पिंकी,दीपिका,ज्योति,खुशी,रवीना,शिवानी,ललिता और उर्मिला ने कही राजपुरोहित समाज कि बालिकाओं ने किया।
जय श्री रघुनाथजी री सा !!!! राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में आपका स्वागत है $@ "ये मंच नहीं रिश्ता है जो राजपुरोहित की न्यूज़ राजपुरोहित तक पहुचाता है ।" राजपुरोहित पत्रिका न्यूज़ में न्यूज़ देने के लिए संपर्क करे -rajpurohitpatrikanews@gmail.com
Search This Blog
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
संत श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज का जीवन परिचय स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज पूरा नाम : - सात श्री 1008 स्वामी आत्मानन्द सरस्वत...
-
समस्त राजपुरोहित मकवाणा परिवार आयोजन समिति के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहा हैै। राजपुरोहित मकवाणा गौत्र के आराध्य कुलदेवी माँ खुमल की त...
-
गणतंत्र दिवस पर लाल किला में होने वाले समारोह में राजस्थान पुलिस के अधिकारी गिरधारी सिंह राजपुरोहित भीनमाल को सम्मानित किया जायेगा। ...

No comments:
Post a Comment